विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से संकलित रोचक जानकारियाँ

न्यूड स्लीपिंग के 9 बेनिफिट्स

आपको जानकर बेशक हैरानी हो सकती है लेकिन बिना कपड़ों के सोना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। पिछले कई वर्षों में प्रकाशित तमाम रिपोर्टस के मुताबिक यह जानकर थोड़ा अटपटा लगेगा लेकिन बिना कपड़ों के सोना सेहत के लिए बड़े फायदों की वजह हो सकता है.

विश्व कप क्रिकेट से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ

1. विश्व कप में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल और एजाज़ अहमद के नाम पर है. दोनों पाँच-पाँच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. 2. एक ही विश्व कप में सबसे ज़्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ़्रीका के एबी डी वेलियर्स के नाम है, जो एक ही विश्व कप में चार बार आउट हो चुके हैं..

दुनिया के 100 अजब-गजब कानून

अगर हम दुनिया के अलग अलग कानूनों का अध्यन्न करे तो हमे हर देश में कुछ ऐसे कानून नज़र आयेंगे जो कि सुनने में बहुत ही अजीबो गरीब होते है, जिनको सुनकर यह समझ नहीं आता कि इस क़ानून को बनाने के पीछे लॉजिक क्या है जैसे कि सन फ्रांसिस्को में आप अपनी कार को अंडरवेयर से साफ़ नहीं कर सकते है, यह एक अपराध है या फिर नेवाडा के युरेका में मूंछों वाले मर्दों का महिलाओं को kiss करना गैरकानूनी है। इनमे से कुछ कानून तो सैंकड़ों साल पुराने हैं। इन्हें न तो बदलने की कोशिश की गई, न ही खत्म किया गया। ये अब भी किसी परंपरा की तरह चल रहे हैं। वैसे तो ऐसे कानूनों कि संख्या बहुत ज्यादा है पर हमने आप के लिए यहाँ 100 ऐसे ही विचित्र कानूनो का संकलन किया है।

सेक्स से जुड़े तथ्य

Gसेक्स को हमेशा से इंसान एक खास संवेदना के रूप में देखता है। गौर करें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन की खुशियां बहुत कुछ उसकी सेक्स लाइफ पर ही निर्भर होती हैं। मगर जीवन का इतना अहम हिस्सा होने के बावजूद इंसान की यह संवेदना हमेशा एक रहस्य का आवरण लिए रहती है।.

अंडों के बारे में दिलचस्प तथ्य

अंडों में आपके खरीदने योग्य उच्चतम गुणवत्ता वाला प्रोटीन शामिल होता है।यह पता लगाने के लिए कि क्या एक अंडा कच्चा है या पूरी तरह से पका हुआ है, उसे हिलाएँ! यदि अंडा आसानी से हिलता है, तो वह पूरी तरह से पका हुआ है, लेकिन यदि उसमें डगमगाहट होती है, तो वह कच्चा है।.

रविवार, 19 मई 2013

धरती का सबसे महंगा मैटेरियल

एंटीमैटर -1 ग्राम की कीमत 3,12,500 अरब रुपये

???????? -1 ????? ?? ???? 3,12,500 ??? ?????
 धरती का सबसे महंगा मैटेरियल

दुनिया के सबसे महंगे मैटेरियल की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। इसका नाम जानने के बाद आप ये सोंच भी नहीं सकेंगे कि वाकई में इसकी कीमत इतनी ज्यादा होगी। आपमें से कई लोग इसे सोना, चांदी या हीरा मान रहे होंगे। अगर ऐसा है तो आपको गलतफहमी है।
 
दुनिया की सबसे महंगा मैटेरियल एंटीमैटर है। इसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे। 1 ग्राम एंटीमैटर को बेचकर विश्व के कई 100 छोटे देशों को खरीदा जा सकता है। जी हां,1 ग्राम एंटीमैटर की कीमत 312500 अरब रुपये (3125 खरब रुपये) है।
 
नासा के मुताबिक, एंटीमैटर धरती का सबसे महंगा मैटेरियल है। 1 मिलिग्राम एंटीमैटर बनाने में 250 लाख डॉलर रुपये तक लग जाते हैं। जहां ये बनता है, वहां पर विश्व की सबसे बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है।
 
इतना ही नहीं नासा जैसे संस्थानों में भी इसे रखने के लिए एक पुख्ता सुरक्षा घेरा है। कुछ खास लोगों के अलावा एंटीमैटर तक कोई भी नहीं पहुंच सकता है।
 
दिलचस्प है कि एंटीमैटर का इस्तेमाल अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों पर जाने वाले विमानों में ईधन की तरह किया जा सकता है।
 
Share:

शनिवार, 18 मई 2013

दिन में सपने देखना


सुबह उठने के बाद ब्रश करते समय, नहाते समय, काम करते हुए हम कई बार सपनों की दुनिया में खो जाते हैं. कई बार हमें पता भी नहीं चलता कि हम काफी देर तक खोए खोए से रहते हैं. यह दिन में सपने देखने की प्रक्रिया है और इसका असर हमारे स्वभाव और जीवन पर पडता है.

न्यू साइंटिस्ट की एक खबर के अनुसार लगभग हर व्यक्ति दिन में सपने देखता है और अधिकतर बार हम हमारे समय का 50% हिस्सा इसमें ही बीता देते हैं. ऐसा सबसे अधिक बार दातुन करते समय होता है. 

क्या इससे स्वभाव पर विपरित असर पडता है. कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि दिन में सपने देखना धीरे धीरे उदासीनता की तरफ ले जाता है परंतु हार्वर्ड विश्वविद्यालय के मैथ्यू किलिंग्सवुड और उनके सहयोगियों के अनुसार अच्छी बातों के सपने देखने से उसका सकारात्मक असर भी होता है परंतु उसकी दर काफी कम है.

इसलिए दावे के साथ यह कह पाना कि दिन में सपने देखना हानिकारक ही है, सही नहीं है. रिसर्च बताती है कि दिन में सपने देखने के दौरान दिमाग कई ऐसी बातों और संबंधों के बारे में सोचता है, जिन पर सामान्य परिस्थितियों में ध्यान नहीं जाता। इस दौरान इंसान का ध्यान अपने आसपास के हालात से परे जाकर अजीबोगरीब चीजों पर लगता है। ऐसे में उन चीजों की भी कल्पना कर ली जाती है, जो वास्तव में होती भी नहीं हैं।दिन में सपने देखने वाले ही कामयाबी की मंजिल पर पहुंचते हैं, क्योंकि एक ख्वाब ही किसी व्यक्ति में लक्ष्य को पाने की ललक जगाता है।दिवास्वप्न के वैज्ञानिक पहलुओं पर नजर डालें तो दिन में ख्वाब देखने वाले लोग दुनिया की समस्याओं को ज्यादा तेजी से सुलझाने की क्षमता रखते हैं। एक ताजा शोध के मुताबिक जब दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है तो वह समस्या को सुलझाने के लिए अधिक तेजी से काम करता है।


प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित की गई इस शोध की रिपोर्ट के मुताबिक पाया गया है कि दिवास्वप्न के दौरान मानव मस्तिष्क के अंदरुनी हिस्से का डीफॉल्ट नेटवर्क ज्यादा सक्रिय हो जाता है, जो चीजों के बारे में तेजी से सोचने और समस्या के त्वरित निदान में ज्यादा सक्षम होता है।

शोध के मुताबिक लोग अपने जीवन का एक तिहाई हिस्सा दिन में ख्वाब देखते हुए बिताते हैं। यह हमारी पूरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा है, लेकिन विज्ञान इसे आमतौर पर उपेक्षित कर देता है।
Share:

दुनिया की जनसंख्या और वेबपन्ने



माइक्रोसोफ्ट के बिंग सर्च इंजिन की टीम ने दावा किया है प्रति सेंकड हजारों की संख्या में वेबपन्ने इंटरनेट पर जोड़े जा रहे हैं और अब उनकी संख्या जनसंख्या से भी कहीं अधिक हो गई है.


दुनिया की जनसंख्या भले ही अरबों में हो लेकिन यदि ओनलाइन वेबपन्नों की बात की जाए तो उनकी संख्या लोगों की कुल संख्या से भी अधिक हो गई है. माइक्रोसोफ्ट के बिंग सर्च इंजिन की टीम ने दावा किया है प्रति सेंकड हजारों की संख्या में वेबपन्ने इंटरनेट पर जोड़े जा रहे हैं और अब उनकी संख्या जनसंख्या से भी कहीं अधिक हो गई है.
कुछ मजेदार तथ्य:

  • एक अनुमान के अनुसार दुनिया में लोगों की आबादी 6.7 अरब के आसपास है. जबकि ओनलाइन वेबपन्नों की संख्या इतनी अधिक है कि प्रतिव्यक्ति 150 वेबपन्नों का अनुपात बनाया जा सकता है.
  • यदि कोई व्यक्ति हर वेबसाइट को मात्र एक मिनट तक ब्राउज़ करे तो उसे सारी वेबसाइटें खंगालने में 31000 वर्ष लगेंगे. यदि कोई व्यक्ति सारे वेबपन्ने पढना चाहे तो उसे ऐसा करने में करीब 6,00,00,000 दशक लगेंगे.
  • आज दुनिया के करीब 1.4 अरब लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं
  • इंटरनेट का उपयोग करने के मामले में चीन के लोग बाजी मार जाते हैं. वहाँ के करीब 33 करोड़ लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं
  • इंटरनेट का उपयोग करने वाले शीर्ष 5 देश हैं – चीन, अमेरिका, जापान, भारत और ब्राज़िल.
  • भारत के मात्र 7% लोग इंटरनेट का उपयोग करते हैं. 
सौजन्य से:तरकस
Share:

क्या आप जानते हैं-पार्ट 3



  • नया पेन देने पर 97% लोग अपना खुद का नाम लिखते हैं।
  • एक सामान्य मनुष्य की आँखें 200 अंश की चौड़ाई तक देख सकती हैं।
  • पका हुआ तरबूज कच्चे तरबूज की अपेक्षा खोखला होता है।
  • लगभग छः माह की उम्र होने तक रोने पर भी बच्चों की आँख से आँसू नहीं निकलते।
  • अपेक्षाकृत गरम पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधे ठण्डे पानी से सिंचाई किए जाने वाले पौधों की अपेक्षा तेजी से बढ़ते हैं।
  • एक घण्टे तक हेडफोन लगाए रहने पर कान के अंदर बैक्टीरिया 700 गुना बढ़ जाते हैं।
  • उम्र बढ़ने के साथ मनुष्य के कान और नाक के आकार में वृद्धि होती है किन्तु आँखें जन्म से मृत्यु तक एक ही आकार की रहती हैं।
  • उँगलियों के निशान जैसे ही प्रत्येक व्यक्ति के जीभ के निशान भी अलग-अलग होते हैं।
  • स्वीडन में एक ऐसा होटल है जो पूर्णतया बर्फ का बना है, प्रतिवर्ष इसका पुनर्निर्माण किया जाता है।
  • उँगलियाँ तोड़ने पर जो आवाज सुनाई देती है वह वास्तव में नाइट्रोजन बबल्स के बर्स्ट होने की आवाज होती है।
Share:

सोमवार, 13 मई 2013

सेहत से जुड़े ये कुछ मजेदार बातें


सब्जियां खनिज लवण से भरपूर होती हैं। मौसमी सब्जियों को भोजन में अवश्य शामिल करें। मूली, मैथी, गाजर, पालक को कच्चा भी सलाद के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। सीटी बजाना शिष्टाचार के लिहाज से अच्छी भले ही न लगे लेकिन क्या आपको पता है फेफड़ों के लिए यह बेहतरीन एक्सरसाइज है? ऐसे ही कई मजेदार तथ्य हैं जो आपकी ही सेहत से जुड़े हैं और आपको पता नहीं हैं। आइए जानें आपकी सेहत से जुड़े कुछ मजेदार बातें।

1- लंबे कद वाली महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति अधिक सचेत रहना चाहिए क्योंकि उन्हें इसका खतरा अधिक होता है। हौलैंड के कुछ वैज्ञानिकों ने अपने शोध के आधार पर माना है कि लंबे कद वाली महिलाओं का शारीरिक विकास कम उम्र से ही तेजी से होता है जिस वजह से उनके हार्मोन्स में बदलाव भी तेजी से होता है। इससे उन्हें ब्रेस्ट कैंसर की आशंका अधिक रहती है।

2- वैसे तो ग्रीस में अमरूद का संबंध यौन क्षमता से सदियों से माना जाता रहा है लेकिन अब अमेरिकी वैज्ञानिक भी अमरूद को यौन क्षमता बढ़ाने में बहुत प्रबावी मानते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि अमरूद में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पुरुषों के यौन अंगों तक रक्त संचार बढ़ाने व यौन क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।

3- अगर आपको बहुत गुस्सा आता है तो जरा कंट्रोल करें। आपका गुस्सा आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित इस शोध में माना गया है कि बहुत अधिक गुस्सा करने वाले पुरुषों के बॉडी मास इंटेक्स में तेजी से बदलाव आते हैं और वे जल्दी मोटे होते हैं। वहीं अधिक गुस्सा करने वाली महिलाओं का वजन भी तेजी से बढ़ता है लेकिन पुरुषों की अपेक्षा उनमें ऐसा कम होता है।

4- कद्दू या सीताफल खाने से दिमाग अच्छी तरह चलता है। सुनने में शायद अटपटा लगे लेकिन कई शोधों में यह बात मानी गई है कि कद्दू में पाया जाने वाला विटामिन बी6 और मिनिरल्स आपके रक्त में मौजूद शर्करा को तेजी से ग्लूकोज में बदलते हैं और ग्लूकोज अकेला ऐसा तत्व है जिसका सेवन मस्तिष्क सीधे करता है। यह मस्तिष्क के काम करने की क्षमता को बढ़ाता है।

5- कई शोधों में यह तथ्य प्रमाणित हो चुका है कि रेड वाइन का संतुलित मात्रा में सेवन आपकी याददाश्त बढ़ाता है। हां, अगर आप एक बार में 300 मिलीलीटर से ज्यादा रेड वाइन का सेवन करते हैं तो यह आपके दिमाग के लिए उतनी ही हानिकारक भी हो सकती है। 
Share:

मजेदार गणित के सूत्र

आइये कुछ गणित के मजेदार सूत्रों को जानते हैं......

(1)
1 x 8 + 1 = 9
12 x 8 + 2 = 98
123 x 8 + 3 = 987
1234 x 8 + 4 = 9876
12345 x 8 + 5 = 98765
123456 x 8 + 6 = 987654
1234567 x 8 + 7 = 9876543
12345678 x 8 + 8 = 98765432
123456789 x 8 + 9 = 987654321
(2)
1 x 9 + 2 = 11
12 x 9 + 3 = 111
123 x 9 + 4 = 1111
1234 x 9 + 5 = 11111
12345 x 9 + 6 = 111111
123456 x 9 + 7 = 1111111
1234567 x 9 + 8 = 11111111
12345678 x 9 + 9 = 111111111
123456789 x 9 + 10 = 1111111111
(3)
9 x 9 + 7 = 88
98 x 9 + 6 = 888
987 x 9 + 5 = 8888
9876 x 9 + 4 = 88888
98765 x 9 + 3 = 888888
987654 x 9 + 2 = 8888888
9876543 x 9 + 1 = 88888888
98765432 x 9 + 0 = 888888888
(4)
1 x 1 = 1
11 x 11 = 121
111 x 111 = 12321
1111 x 1111 = 1234321
11111 x 11111 = 123454321
111111 x 111111 = 12345654321
1111111 x 1111111 = 1234567654321
11111111 x 11111111 = 123456787654321
111111111 x 111111111 = 12345678987654321
(5)
12345679 x 9 = 111111111
12345679 x 18 = 222222222
12345679 x 27 = 333333333
12345679 x 36 = 444444444
12345679 x 45 = 555555555
12345679 x 54 = 666666666
12345679 x 63 = 777777777
12345679 x 72 = 888888888
12345679 x 81 = 999999999
(6)
9 x 9 = 81
99 x 99 = 9801
999 x 999 = 998001
9999 x 9999 = 99980001
99999 x 99999 = 9999800001
999999 x 999999 = 999998000001
9999999 x 9999999 = 99999980000001
99999999 x 99999999 = 9999999800000001
999999999 x 999999999 = 999999998000000001
………………………………..
(7)
6 x 7 = 42
66 x 67 = 4422
666 x 667 = 444222
6666 x 6667 = 44442222
66666 x 66667 = 4444422222
666666 x 666667 = 444444222222
6666666 x 6666667 = 44444442222222
66666666 x 66666667 = 4444444422222222
666666666 x 666666667 = 444444444222222222
Share:

शनिवार, 11 मई 2013

महिलाओं के बारे में कुछ मजेदार तथ्‍य


हम सभी जानते हैं कि महिलाएं सुंदर, नाजुक, सेक्सी और देखने में आकर्षक होती हैं, लेकिन क्‍या आपने कभी भी इनके दूसरे पक्ष को जानने की कल्पना की है? जो की शयद हर किसी की समझ से थोड़ा बाहर है। दरअसल, महिलाए काफी क्रेजी होती हैं क्‍योंकि इनके बारे में जितनी पास से जानने की कोशिश करेंगे, आप उतने ही पागल होते चले जाएंगे। महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से पुरुषों से एकदम अलग होती हैं। ये अपनी उम्र, वजन, फीलिंग, हुनर के अलावा ऐसी बहुत सी बातों को छुपाती हैं, जो शायद किसी पुरुष ने सोंची भी नहीं हो। नीचे दिये हुए कुछ मजेदार तथ्‍य पढ़े और महिलाओं को समझने की कोशिश करें। 



ये हैं महिलाओं की खास बातें-

 1. हाथों में हमेशा हैंडबैग- महिलओं की सबसे प्रिय चीज होती हैं उनका हैंडबैक या पर्स। हो सकता है कि आदमियों ने इस बात पर बिल्‍कुल ध्‍यान न दिया हो, लेकिन हर महिला पर्स या हैंडबैग के बगैर कभी नहीं दिखती। अगर ये अपने हाथों में कोई समान न पकड़े तो इन्‍हें लगता है कि यह भीड़ से अलग दिख रहीं हैं। अब न जाने यह अपने पर्स में ऐसा क्‍या रखती हैं कि ये उसे अकेला नहीं छोड़ सकतीं।

 2. हमेशा कपड़ों की कमी - आप इनको शौपिंग करने के लिये भले ही हजारों रुपए दे दीजिये लेकिन फिर भी इनको शिकायत रहेगी कि इनके पास पहनने के लिये कोई ढंग का कपड़ा नहीं है। फैक्‍ट की बात तो यह है कि इनके वॉडरोब में जितने भी कपड़े या गहने पडे़ होंगे वह केवल एक या दो बार ही पहने जा चुके होंगे।

 3. खूब खाती हैं- जब यह किसी पुरुष के साथ होती हैं, तब यह बहुत कम खाने की एक्‍टिंग करती हैं। पर असलियत तो यह है कि अगर आप इन्‍हें कभी अकेला छोड़ दें, तो यह पूरा का पूरा बड़ा सा पिज्‍जा चट कर जाएं। तभी तो महिलाए हमेशा खाने और नई-नई रेसीपी के बारे में बात करती हैं। 

 4. टीवी सीरियल की दीवानी - आज-कल के बेहुदे टीवी सीरियल जिनमें सिवाए रोने-धोने के अलावा और कुछ भी नहीं होता, महिलाओं द्रारा खूब पसंद किया जाता है। इन्‍हें लगता है कि इनमें दिखाई जाने वाली हर चीज सच होती है। इसके अलावा आज-कल फैशन में क्‍या चीज इन और आउट हो चुकी है, इसका भी ज्ञान बढ़ाने के लिये इन्‍हे टीवी सीरियल पसंद होते हैं। 



अन्‍य और बातें-
1. वो बचत में विश्वास रखती हैं
2. फिर भी वो बाजार से सबसे महंगे कपड़े खरीदती हैं
3. हमेशा महंगे कपड़े खरीदती है लेकिन उनके पास कभी भी पहनने के लिए कुछ नहीं होता
4. वैसे तो पति से ये कहती हैं कि पहनने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन फिर भी तैयार होने में घंटों लगाती हैं
5. घंटों लगाकर तैयार होती हैं लेकिन फिर भी संतुष्ट नहीं होती हैं
6. खुद अपने आप से संतुष्ट नहीं होती हैं और चाहती हैं कि पुरुष उनकी तारीफ करें
7. यूं तो उम्मीद करती हैं कि पुरुष तारीफ करें, लेकिन जब वो तारीफ करते हैं तो यकीन नहीं करती और मुंह फुला लेती हैं
 8. सेक्‍स करते वक्‍त महिलाओं को अपने लुक की चिंता ज्‍यादा रहती है।
9. औरतों को अगर कोई समान नहीं भी खरीदना होता है, तो भी वह बेकार में दुकानदार से मोल-तोल करती हैं।
10. 70 प्रतिशत महिलाएं सेक्‍स की जगह पर चॉकलेट लेना पसंद करती हैं।
11. महिलाओं को उस समय बहुत तेज़ गुस्‍सा आता है जब किसी अन्‍य महिला ने भी वही ड्रेस पहन रखी होती है।
12. पु‍रुषों के मुकाबले औरते जल्‍दी समझदार हो जाती हैं।
13. औरते अपना सारा दिन शीशे के सामने आराम से बिता सकती हैं।


Share:
Name:
E-mail Address: *
Message: *

Definition List

Unordered List

Support

Online Readers: